नहीं निकली तीज की सवारी मन्दिर में ही मनाया तीज का त्यौहार – सवाई माधोपुर

नहीं निकली तीज की सवारी मन्दिर में ही मनाया तीज का त्यौहार – सवाई माधोपुर

नहीं निकली तीज की सवारी मन्दिर में ही मनाया तीज का त्यौहार
सवाई माधोपुर 12 अगस्त। श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में श्रावणी तीज का महोत्सव धूमधाम से ट्रस्ट परिसर में ही मनाया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि 11 व 12 अगस्त को तीज माता की भव्य झांकी सजाई गई एवं फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा तीज माता का सिंजारा अर्पित किया गया एवं वेद मंत्रों के साथ पूजा की गई। दोनों दिन महा आरती की गई। उन्होने बताया कि कोरोना महामारी व सरकारी गाइडलाइन की वजह से तीज माता की सवारी नहीं निकाली गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारीअग्रवाल एडवोकेट, महामंत्री नाथू लाल शर्मा, उपाध्यक्ष भगवानदास चैधरी, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा, ट्रस्टी महावीर प्रसाद मित्तल, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, तेज कुमार कुमावत, वैद्य बल्लभ गौतम, ओम प्रकाश मित्तल, कल्याणमल कमरिया, हेमेंद्र शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल, बनवारी लाल नामा आदि एवं काफी संख्या में माता बहिनों ने भाग लिया। जिनमें माया गोयल, लक्ष्मी शर्मा, मीना शर्मा आदि उपस्थित थी।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.