खिदरपुर से तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण
महेन्द्र शर्मा,
वजीरपुर, समीप के ग्राम महानन्दपुर ड्योडा के खिदरपुर गांव में राजकीय भूमि खसरा नम्बर 152 से पुलिस जाप्ता के साथ पक्की दुकान पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार हरकेश मीणा ने बताया कि खिदरपुर गांव के सुरेश पुत्र श्रवण मीणा ने सरकारी भूमि पर पक्का दुकान बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। जिसे बेदखली के लिए सूचित किया जा चुका था। अंत में पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर भूमि को खाली करवाया गया।जिसका मलवा ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर फर्द रिपोर्ट बनाई गई। इस अवसर पर हल्का पटवारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.