अठारह गांव जाट समाजन के तेजसिंह श्यारोली बने अध्यक्ष

अठारह गांव जाट समाजन के तेजसिंह श्यारोली बने अध्यक्ष

अठारह गांव जाट समाजन के तेजसिंह श्यारोली बने अध्यक्ष

महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, कस्बे के जाट छात्रावास वजीरपुर  में अठारह गांव की बैठक का आयोजन रविवार को अठारह गाँव की अध्यक्ष भूरमल जाट की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समाज के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। अठारह गांव जाट समाज के महामंत्री रामसिंह जाट ने बताया कि रविवार को जाट छात्रावास में अठारह गाँव जाट समाज की नवीन अध्यक्ष बनाने को लेकर बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से तेजसिंह जाट श्यारौली को अठारह गांव जाट समाज का अध्यक्ष चुना गया। समाज द्वारा नवीन अध्यक्ष तेजसिंह जाट को साफा माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। वही जाट के बवलू चौघरी के पार्षद बनने पर उनको समाज ने साफा माला पहना कर सम्मान किया। ग्राम पंचायत मोहनपुर सरपंच रामेश्वर जाट को साफा माला पहनाई गई। समाज की बैठक में गंगापुर सिटी के पार्षद रामबाबू शर्मा भी आए। उनका भी समाज के लोगों ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में अनेक गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष खुशीराम, देवीसिंह पहलवान, राजस्थान जाट संरक्षण के गुमान सिंह, दामोदर पटेल, नगेन्द्र सिंह, मानसिंह, कैलाश जाट,शिवसिंह, विजय सिंह, प्रकाश जाट, अवतार सिंह, शेरसिंह सुखाड़िया,उतन सिंह, गोविन्द सिंह और धारा सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.