कल्याण जी मन्दिर से ठाकुर जी का 600 ग्राम वजनी चॉदी का छत्र चोरी-गंगापुर सिटी

कल्याण जी मन्दिर से ठाकुर जी का 600 ग्राम वजनी चॉदी का छत्र चोरी-गंगापुर सिटी

चोरी

(गंगापुरसिटी) सवाई माधोपुर 11 अप्रैल 2021

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में चोरो ने एक बार फिर एक मन्दिर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनटर पर चोर श्रीकल्याण जी मन्दिर से ठाकुर जी का 600 ग्राम वजनी चॉदी का छत्र चुरा कर ले गये। कुछ देर बाद जब पुजारी मंदिर गया तो छत्र गायब मिला । पुजारी ने आस पास के लोगो को चोरी की सुचना दी। मन्दिर में चोरी की खबर की सूचना के साथ ही आस पास के लोग एकत्रित हो गये। बीते दो दिनों में मन्दिर में चोरी की यह चौथी घटना है । गंगापुरसिटी में आये दिन मन्दिरों में हो रही चोरी से लोगो में भारी रोष व्याप्त है । आज मन्दिर में दिन दहाडे हुई चोरी की वारदात मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी में चोर मन्दिर में दोपहर को 1 बजकर 36 मिनट पर दाखिल हुआ और छत्र चुराने के बाद 1 बजकर 41 मिनट पर मन्दिर से बाहर निकल गया ।आरोपी चोर बाइक से आया था और रैकी करने के लिए मन्दिर के तीन चार चक्कर लगा चुका था। चोरी करने के बाद उसी मोटर साइकिल से फरार हो गया। गंगापुरसिटी कस्बे में कल भी एक साथ तीन मन्दिरों में चोरी की वारदात हुई थी। स्थानीय लोग आये दिन मंदिरों में हो रही चोरियों से भय के साये में है ।पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। मन्दिर पुजारी ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सुचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहॅुची और मामले की जानकारी ली।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी  की तलाश में जुट गयी है। पुलिस गंगापुरसिटी में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की बाइक के नम्बर तलाश करने का प्रयास भी कर रही हैं ।

देखे वीडियो

G News Portal G News Portal
68 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.