फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश – बौली

फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश – बौली

फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
बौंली / (प्रेमराज सैनी)बौंली पुलिस ने 1 महीने से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी राजेश सिंह के निर्देशों के बाद टीम गठित कर गंगापुर सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद खींची, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास तेज कुमार पाठक की देखरेख में बौंली एसएचओ श्रीकृष्ण मीणा शहीद टीम ने फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बड़ागांव सरोवर में धर दबोचा। जिसके बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।
गौरतलब है कि आरोपी पर बौंली थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 244/21 में धारा 376,450,504,506 सहित पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। जिस पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने एक्शन लेते हुए टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.