प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में मौके पर ही जारी किये मजदूरों के श्रम कार्ड

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में मौके पर ही जारी किये मजदूरों के श्रम कार्ड

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में मौके पर ही जारी किये
मजदूरों के श्रम कार्ड
सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान-2021 शिविर ग्राम ंपंचायत करेल मे आशाराम प्रजापत पुत्र रामफूल, दयाराम पुत्र किशनलाल, ताराचन्द पुत्र केदार महावर उपस्थित हुए जो मजदूर पैसा व्यक्ति है, प्रतिदिन मजूदरी करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। कभी मजदूरी मिलती है कभी नही कई दिनो से श्रम कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयो चक्कर काट कर थक चूक थेे।
शुक्रवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत करेल मे उपस्थित होकर अपनी समस्या शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो शिविर प्रभारी ने समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर ही प्रार्थीयो के श्रम कार्ड फार्म भरवाकर श्रम विभाग द्वारा मौके पर ही श्रम कार्ड उपलब्ध करवाये। श्रम कार्ड बनने पर प्रार्थीयो की खुशी का ठिकाना नही रहा व खुशी खुशी अपने घर जाते नजर आये और प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर की प्रशंषा की।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.