प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत गुरूवार को 4 स्थानों पर होगा
शिविरों का आयोजन
सवाई माधोपुर, 10 नवंबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार, 11 नवंबर को जिले की 4 पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि गुरूवार को सवाई माधोपुर की बंधा, मलारना डूंगर की निमोद, बामनवास की खेड़ली एवं खंडार की बहरावण्ड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।
इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 11 नवंबर को नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 12 से 18 के लिए शिविर हनुमान मंदिर, नंदबाबा गौशाला के पास खेरदा में तथा गुरूवार, 11 नवंबर को नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 18 से 22 के लिए शिविर कोलीपाडा नम्बर 3 स्कूल के पास गंगापुर सिटी में होगा।