विशेष आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विशेष आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विशेष आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सवाई माधोपुर, 17 नवंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता द्वारा प्रयास मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय रिको एरिया, मर्सी रिहेबिलिटेशन मल्टी डिसएबिलिटी आवासीय विद्यालय आई एच एस कॉलोनी एवं आदर्श ज्ञानोदय मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय शहर सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में स्टाफ की स्थिति, डिजीटल लाइब्रेरी की व्यवस्था, विशेष रीडर की उपलब्धता, दिव्यांग बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, दिव्यांग बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता ने मौके पर उपस्थित आदर्श ज्ञानोदय मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के एम आर स्पेशल टीचर हिमांशु शर्मा को दिव्यांग बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये। कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित दिव्यांग बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेसमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.