जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सवाई माधोपुर, 9 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने गुरूवार को जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है।
मौके पर उपस्थित कारापाल पृथ्वी सिंह कविया ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियो की संख्या 108 है जिनमें से 94 बंदी अण्डरट्रालय एवं 14 बंदी सजायाप्ता के है। कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों हेतराम, रईस, अशोक, टीकमचन्द एवं अफसार से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान लोकेश कुमार सीठा पैनल अधिवक्ता व कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
83 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.