कलेक्टर ने सवाईमाधोपुर में वार्ड 12-18 के कैम्प का औचक निरीक्षण कर जानी प्रगति, नगर परिषद कार्मिकों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने सवाईमाधोपुर में वार्ड 12-18 के कैम्प का औचक निरीक्षण कर जानी प्रगति, नगर परिषद कार्मिकों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने सवाईमाधोपुर में वार्ड 12-18 के कैम्प का औचक निरीक्षण कर जानी प्रगति, नगर परिषद कार्मिकों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
सवाईमाधोपुर, 1 नवंबर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार शाम को सवाईमाधोपुर सिटी के हनुमान मंदिर, नंदबाबा गौशाला के पास वार्ड 12 से 18 तक के प्रशासन शहरों के संग अभियान का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल पर पहुंचकर उनके द्वारा किये कार्याे की जानकारी ली तथा न्यून प्रगति पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद के कार्मिकों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्कीमों में पट्टे जोनल प्लान फाइनल होते ही पट्टे जारी होंगे। वहीं नगरपरिषद की 73 स्कीमों में पट्टे जारी करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने शिविर में नागरिकों की समस्यायें सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये। इस अभियान में 8 विभाग समन्वय से कार्य कर आमजन को अधिक से अधिक राहत दे रहे हैं। अभियान की सफलता के लिये राज्य सरकार ने नियमों, प्रक्रियाओं में शिथिलता दी है, सरलीकरण किया है। नगर निकायों में एम्पावर्ड समितियॉं गठित कर कई महत्वपूर्ण शक्तियॉं उन्हें दी है ताकि फाइल को जयपुर न भेजना पडे और काम जल्दी हो। आमजन को प्रक्रिया, नियमों की जानकारी देने, उनके आवेदन तैयार करवाने के लिये स्वैछिक नगर मित्र लगाये गये हैं। उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिये कि स्वैच्छिक नगर मित्रों से फीडबैक भी लें ताकि और सुधार किया जा सके।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उपस्थित पार्षदों तथा प्रबुद्धजन का आव्हान किया कि वे इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाकर अधिक से अधिक पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाये। अभियान में पट्टे जारी करने के साथ ही भवन निर्माण स्वीकृति, 90-ए की कार्रवाई, नाम हस्तांतरण, उप विभाजन, पनर्गठन, लीज राशि जमा करना, फ्री होल्ड के पट्टे देने, सामाजिक सुरक्षा पंेशन और पालनहार, सुखद दाम्पत्य योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में स्वीकृति जारी करना, पूर्व में स्वीकृत पीपीओ कीे तकनीकि मामलों जैसे आधार सीडिंग की पूर्ति करवाना समेत कई कार्य हो रहे हैं।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.