तीन बहनों के इकलौते भाई का शव फंदे से झूलता मिला – बौली

तीन बहनों के इकलौते भाई का शव फंदे से झूलता मिला – बौली

सवाईमाधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र की मित्रपुरा चौकी के नानतोडी गांव में गुरुवार सुबह तीन बहनों के इकलौते भाई का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना पर मित्रपुरा चौकी प्रभारी भरत सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को मित्रपुरा सीएचसी की मोर्चरी में भिजवाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जांच के लिए अपने पास रखा है। मित्रपुरा चौकी चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि मृतक नानतोडी निवासी हरिशंकर बैरवा (18) तीन बहनों में इकलौता भाई था। सुबह वह अपने कमरे में फंदे से झूलता मिला। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचा और मौका मुआयना किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.