यूआईटी के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में शहर के विकास पर हुई चर्चा

यूआईटी के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में शहर के विकास पर हुई चर्चा

यूआईटी के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में शहर के विकास पर हुई चर्चा
सवाई माधोपुर, 12 अप्रेल। नगर विकास न्यास, सवाईमाधोपुर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में न्यास के गत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय व चालू वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित विकास कार्यो पर चर्चा की गई।
मानटाउन से आकाशवाणी केन्द्र तक वायर फेंसिंग व सौंदर्यकरण, रणभम्भौर रोड पर वाहन पार्किंग व राजीव गांधी पार्क, दौंदरी और हिम्मतपुरा में ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिये भूमि आवंटन, विभिन्न समाजों द्वारा छात्रावासों के लिये भूमि आवंटन के आवेदनों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यूआईटी सचिव एवं एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.