दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला तो खिला चेहरा

दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला तो खिला चेहरा

दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला तो खिला चेहरा
सवाई माधोपुर, 1 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान ग्यारसी देवी के लिए सुकूनभरा रहा। खिरनी की ग्यारसी देवी पत्नी रामजीलाल मीना ने बताया की वे लंबे समय से दिव्यांग प्रमात्र पत्र बनवाने हेतु कभी जयपुर कभी सवाई माधोपुरके चक्कर लगा रही थी, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। सोमवार को वे खिरनी के शिविर में आए तथा मलारना डूंगर एसडीएम योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो उन्होंने समस्या सुनकर तत्काल विकलांग परीक्षण करने के आदेश दिये। वहा उपस्थित मेडिकल टीम ने मोके पर विकलांगता का परीक्षण कर तुरन्त विकलांग प्रमाण पत्र जारी किया। विकलांग प्रमाण मिलने पर उन्हें कई सुविधाएं मिल सकेगी। प्रार्थीया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा प्रशासन गांवों के संग अभियान मेरे लिए वरदान साबित हुआ।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.