शिविर में ई-श्रम कार्ड प्राप्त कर लाभार्थी का चेहरा खिला

शिविर में ई-श्रम कार्ड प्राप्त कर लाभार्थी का चेहरा खिला

शिविर में ई-श्रम कार्ड प्राप्त कर लाभार्थी का चेहरा खिला
सवाई माधोपुर, 24 नवम्बर। अमरसिंह गुर्जर पुत्र शंकरलाल तलावडा गांव का निवासी है। अमरसिंह की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, साथ ही जानकारी के अभाव में वह श्रमिकों के कल्याण के लिये संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा था लेकिन बुधवार को तलावडा में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में अमरसिंह को न केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई अपितु उसका ई-श्रम कार्ड आवेदन ऑनलाइन कर शिविर में ही उसे यह कार्ड वितरित किया गया। शिविर प्रभारी तथा खण्डार एसडीएम बंशीधर योगी एवं तहसीलदार से यह कार्ड पाकर अमरसिंह काफी प्रसन्न हुआ । ई-श्रम कार्ड बनने से अब अमरसिंह श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले पायेगा और साथ ही अमरसिंह का 2 लाख तक का बीमा भी हो जायेगा । अमरसिंह ने प्रशासन गांवो के संग अभियान की प्रशंसा की और बताया कि ‘‘आज मेरा काम हुआ, मै बहुत खुश हूँ।’’

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.