सभी एसडीएम कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
सवाई माधोपुर, 20 जुलाई। ईदु उल जुहा का त्यौहार 21 जुलाई को मनाया जायेगा। जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने जिले में साम्प्रदायिक सद्भाव, कानून एवं शांति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा कोविड-19 गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिये सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। कलेक्टर ने सभी से कोरोना गाइडलाइन की पालना की भी अपील की है।