आम जनता की बरसों से जगी आस पूरी होने की उम्मीद राज्य बजट में-गंगापुर सिटी

आम जनता की बरसों से जगी आस पूरी होने की उम्मीद राज्य बजट में-गंगापुर सिटी

आम जनता की बरसों से जगी आस पूरी होने की उम्मीद राज्य बजट में-गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी शहर और ग्रामीण क्षेत्र को सीधे जोड़ने के लिए महू कला रेलवे लाइन अंडर पास ब्रिज की घोषणा वर्ष 2012. 13 के बजट में राज्य की गहलोत सरकार द्वारा तत्कालीन विधायक रामकेश मीणा के अथक प्रयासों से सुकृति प्रदान कर दी गई गंगापुर सिटी क्षेत्र के लोगों को एक आशा बन चुकी थी कि लगभग 40 गांव के ग्रामीणों को मुख्य रास्ते के चक्कर लगाना नहीं पड़ेंगे और सीधा रास्ता गंगापुर शहर के आने जाने हेतु मिल सकेगा वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस सत्ता से दूर और सत्ता में भाजपा की वसुंधरा सरकार ने बागडोर संभाली भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार में सुकृत अंडरपास ब्रिज की वित्तीय स्वीकृति 5 वर्षों तक जारी नहीं की।
रेल विकास समिति के संयोजक वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि रेलवे मंडल और राज्य सरकार से कई बार पत्राचार के बाद भी और आम जनता एवं सामाजिक संगठनो के द्वारा भी जन नेताओं को उच्च अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारियों को जिला प्रशासन से कई बार मिलकर मांग उठाई आंदोलन भी किए लेकिन राज सरकार टस से मस नहीं हुई और उन्होंने पूरे 5 वर्षों तक इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में वापस आई और गहलोत सरकार बनी रामकेश मीणा को आम जनता ने पुन: मौका दिया और गंगापुर क्षेत्र के विधायक बने एक बार फिर आम जनता को उम्मीद जगी कि पिछली वर्ष 2012 में की गई अंडर ब्रिज निर्माण के लिए अब कांग्रेस सरकार द्वारा और वर्तमान विधायक रामकेश के प्रयास से वित्तीय सुकृति जारी हो सकेगी पिछले वर्ष मार्च में कोरोना काल संकट आने से योजना को अंजाम नहीं मिल सका।लेकिन इस बार आम जनता को उम्मीद है कि क्षेत्र के विधायक  गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की मुख्य समस्या और पूर्व में सुकृत अंडरपास ब्रिज के लिए 24 मार्च को आने वाले बजट में वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने का प्रयास जरूर करेंगे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.