नवीन ग्राम पंचायत हेतु आवंटित भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

नवीन ग्राम पंचायत हेतु आवंटित भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

नवीन ग्राम पंचायत हेतु आवंटित भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
सवाई माधोपुर, 9 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत अनियाला में ग्राम पंचायत सरपंच वार्ड पंच एवं ग्राम वासियो द्वारा नवसृजित ग्राम पंचायत हेतु आवंटित भूमि ख0न0 405 व 406 रकबा 0.40 है0 पर अतिक्रमण होने का मामला संज्ञान में लाया गया।
इस पर शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए स्वयं की अध्यक्षता मे शिविर में ही पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त दल गठित कर अतिक्रमण चिन्हित कर अतिक्रमी से समझाइस कर अतिक्रमण हटवाया एवं मौके पर सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अनियाला को नव सृजित ग्राम पंचायत भूमि का कब्जा संभलाया गया।
मौके पर उपस्थित सरपंच, वार्ड पंच एवं आम जनता के चहेरे खिले नजर आये उनके द्वारा खुशी जाहिर करते हुए कहा अब नवसृजित ग्राम पंचायत भवन बनने की राह आसान हो गई।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.