एलआर एक्ट के बकाया प्रकरणों का हो रहा है त्वरित निस्तारण

एलआर एक्ट के बकाया प्रकरणों का हो रहा है त्वरित निस्तारण

एलआर एक्ट के बकाया प्रकरणों का हो रहा है त्वरित निस्तारण
सवाई माधोपुर, 14 जनवरी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गत 4 जनवरी को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्थान भू राजस्व अधिनियम की धारा 136 के बकाया प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एक सप्ताह में ही 25 प्रतिशत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने इस पर सम्बंधित राजस्व अधिकारियों की प्रशंषा करते हुये शेष लम्बित प्रकरण भी जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं ताकि काश्तकारों को राहत मिलें।
उल्लेखनीय है कि राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर नेें पाया कि एलआर एक्ट की धारा 136 में जिले में 402 मामले लंबित हैं तथा इनमें से भी कई तो काफी वर्षों से पेंडिंग हैं। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए राजस्व रेकार्ड में शुद्धिकरण से संबंंिधत प्रकरणों को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद बकाया 402 प्रकरणों में से 100 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है। इसी प्रकार गैर खातेदार को खातेदारी देने के लम्बित 2463 प्रकरणों में से 208 का निस्तारण कर दिया गया है। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियो ंको शेष रहे वर्षाे पुराने इस प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.