गंगापुर शहर में पेयजल के रूप में आ रहे अत्यधिक गंदे पानी की समस्या का नहीं हो पा रहा निराकरण

गंगापुर शहर में पेयजल के रूप में आ रहे अत्यधिक गंदे पानी की समस्या का नहीं हो पा रहा निराकरण

गंगापुर शहर में पेयजल के रूप में आ रहे अत्यधिक गंदे पानी की समस्या का नहीं हो पा रहा निराकरण

वार्ड संख्या 28 के आर्य समाज मंदिर रोड़ परीक्षेत्र में लंबे समय से नलों में आ रहा गंदा पानी

इन दिनों गंगापुर शहरभर में गंदे पानी की समस्या से हर परिक्षेत्र की आमजनता परेशान है इसी संदर्भ में नगरपरिषद गंगापुर सिटी परीक्षेत्र के वार्ड 28 के वार्ड पार्षद जगदीश खटाना ने अपने वार्डवासियों के उनके नलों में कीचड़ के समान अत्यधिक गंदा पानी आने की निरंतर शिकायत करने के उपरांत जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र लिखकर समस्या का निराकरण करने के लिए कहा गया है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि स्थानीय विधायक को भी कई बार अवगत कराने के पश्चात भी पेयजल से जुड़ी उक्त गम्भीर समस्या का विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित निराकरण नहीं किया जा रहा है भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि वार्ड पार्षद खटाना द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का अतिशीघ्र निराकरण करने के लिए आग्रह किया है जिससे आगामी समय में आमजन को स्वास्थ्य संबंधी बीमारीयों से का सामना नहीं करना पड़े अन्यथा आगामी भविष्य में पेयजल के रूप में आ रही विशेष गंदे पानी से संपूर्ण शहर में गंभीर बीमारियों का अंदेशा बना ही रहेगा

देखें वीडियो

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.