जंगलों से बाघों के बाहर निकलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा

जंगलों से बाघों के बाहर निकलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा

सवाईमाधोपुर में रणथंभौर नेशनल पार्क के जंगलों से बाघों के बाहर निकलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। बीती रात एक बार फिर एक बाघ रणथंभौर के जंगलों से निकलकर टोंक चिरगांव हाइवे स्थित बोदल पुलिया के नजदीक मुख्य सड़क पर आ गया। बाघ के मुख्य सड़क पर आने से सड़क से गुजरने वाले वाहनों थम गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ करीब 20 मिनिट तक मुख्य सड़क पर चहलकदमी करता रहा, जिसके चलते सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई। हालांकि करीब 20 मिनिट बाद में बाघ वापस जंगल की और लौट गया। तब जाकर मुख्य सड़क पर यातायात सुचारू हो सका।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.