भाजपा के जन-आंदोलन कार्यक्रम में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर प्रभारी आशा मीणा के नेतृत्व में शुक्रवार को होगा कार्यक्रम
सवाई माधोपुर
राजस्थान सरकार की कर्ज माफी की झूठी घोषणाएं, बेरोजगारों को भत्ता , महिलाओं का उत्पीड़न, बजट में झूंठी घोषणाएं ,राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित सरकार की असफल नीतियों के विरोध में संपूर्ण राजस्थान में होने वाले प्रदर्शनों की श्रृंखला में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर उपखण्ड प्रशासन के समक्ष पूर्व प्रधान व भाजपा नेत्री आशा मीणा के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदर्शन किया जाएगा । प्रभारी के साथ में जिला एवं प्रदेश के भाजपा नेता भी भाग लेंगे।
जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शन 12 मार्च से 15 मार्च के मध्य में आयोजित किए जाएंगे जो प्रातः काल 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशाल प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता एक किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए जुलूस के रूप में सवाई माधोपुर उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर के प्रदर्शन एवं जनसभा आयोजित करेंगे, जिसमें पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.