आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत निचे गिरी
खण्डार : लगातार प्राकृतिक आपदा से ग्रामीण लोगों की हालत खराब कर रखी हैं सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर बैरवा ने बताया है कि वही एक महीने पहले भी दो तीन अगस्त को लगातार बारिश के कारण सिंगोर कलाँ पंचायत के कई गाँव मे काफी नुकसान हुआ है वही आकोदा गांव में कई मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया जिसकी किसी भी प्रकार की सहायता सरकार से पीड़ित परिवार को अभी तक नहीं मिल पाई वही ग्राम पंचायत सिगोर कलाँ के गांव आकोदा मे महावर बस्ती में दिनांक 30 अगस्त मंगलवार को लगभग शाम 4:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से जुगराज महावर पुत्र ग्यारसी लाल महावर की मकान की छत गिर गई जिससे मकान मे रखे घेरूलू सामान नष्ट हो गया गनीमत यह रही की मकान के अंदर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था सरपंच रामजीलाल महावर ने व पीड़ित परिवार ने मोका मुआना कर पीड़ित परिवार को आवास या मुआवजा दिलाने की मांग की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.