कलेक्ट्रेट के समक्ष 35 दिनों से धरने पर बैठा हुवा है पीड़ित परिवार
सवाई माधोपुर 2021
सवाई माधोपुर जिले के लहसोड़ा गांव में करीब साढ़े पांच माह पूर्व हुवे हरिशंकर जांगिड़ हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग को लेकर लहसोड़ा निवासी पीड़ित परिवार पिछले 35 दिनों से सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठा हुवा है । मगर प्रशासन द्वारा अभी तक पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नही की जा रही है । विगत 35 दिनों से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे पीड़ित परिवार का कहना है कि साढ़े पांच माह के लंबे समय बाद भी पुलिस द्वारा हत्या के 8 आरोपियों में से महज तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है शेष पांच आरोपी अभी भी खुले घूम रहे है। कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठे पीड़ित परिवार ने शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित स्थानीय गिरदावर को निलंबित करने की मांग की है । उनका कहना है कि जब तक शेष पांचों आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जाता है तब तक वे कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठे रहेंगे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.