भूमिहीनों को भूमि मिलने का रास्ता साफ, अब मकान और शौचालय बनाने के लिये मिलेगी सहायता

भूमिहीनों को भूमि मिलने का रास्ता साफ, अब मकान और शौचालय बनाने के लिये मिलेगी सहायता

भूमिहीनों को भूमि मिलने का रास्ता साफ, अब मकान और शौचालय बनाने के लिये मिलेगी सहायता
सवाईमाधोपुर, 7 अक्टूबर। भूमिहीन का सपना होता है कि उसके परिवार को गर्मी, सर्दी, बरसात से बचाने के लिये अपनी छत मिल जाये । छत तो उपलब्ध हो लेकिन हर क्षण इसके छिन जाने का डर हो तो यह भी बुरे सपने से कम नहीं होता। मेडी ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि में रह रहे दर्जनों परिवारों की यह चिंता मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दूर कर दी है।
प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान में आयोजित शिविर में इन परिवारों ने अपनी समस्या गंगापुर सिटी एसडीएम और बीडीओ को बतायी तो चारागाह भूमि को सिवायचक तथा सिवायचक को फिर आबादी भूमि में कन्वर्ट करवाने का निर्णय लिया गया।
अब इन परिवारों को निःशुल्क भूमि आवंटन के साथ ही पट्टे दिये जायेंगे, साथ ही कच्चे मकान वाले प्रकरणों में पीएम आवास योजना में पक्का मकान और स्वच्छ भारत में शौचालय बनवाये जायेंगे। इस फैसले से लाभान्वित राजेशी मीना, भारती मीना, अमरीका मीना व अन्य ने मुख्यमंत्री जी, प्रशासनिक और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और ग्राम पंचायत का आभार प्रकट किया है। इसी शिविर में सूरजबाई, इमरती, सपना, मुनेशी, राजेशी, भारती, अमरीका के मनरेगा जॉब कार्ड बनाये गये।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.