सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में सोमवार रात को अज्ञात चोर गणेश बाजार में स्थित पटाखे की दुकान से पटाखे और अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने 50 हजार से अधिक रुपए के नुकसान की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। पीड़ित दुकानदार सुरेश कुमार जैन ने बताया कि प्रशासन ने उसको एक दिन पहले ही पटाखे का लाइसेंस दिया था। उसकी दुकान में बड़ी मात्रा में ग्रीन पटाखे रखे थे। मामले को लेकर थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि चोरी की वारदातों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.