जिला मुख्यालय पर मंदिरों में चोरी

जिला मुख्यालय पर मंदिरों में चोरी

जिला मुख्यालय पर मंदिरों में चोरी
सवाई माधोपुर 6 मार्च। जिला मुख्यालय की राजनगर काॅलोनी में स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर में राधा गोपाल मंदिर में चोर हाथ साफ कर गये।
काॅलोनी के नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट तथा दानपात्र में से पैसे निकाल कर ले गए। वहीं शिव मंदिर में राधा गोपाल मंदिर के मुकुट, छत्र, दानपात्र और बक्सा सहित काफी महत्वपूर्ण सामान चोरी हो गया। शर्मा ने बताया कि मंदिर के पीछे लटिया किनारे दानपात्र व खाली बक्सा पड़ा हुआ मिला।
उन्होने बताया कि पूरे राजनगर मे अधिकांश रोड लाइट बंद होना भी चोरी की समस्या का कारण है। राजनगर में लाइटों का अभाव होने के कारण चोरी की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी कारण काॅलोनी में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उत्पात मचाया जा रहा है। जबकि सरकार ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। लेकिन अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.