पूर्व सभापति विमला शर्मा के मकान में चोरी

पूर्व सभापति विमला शर्मा के मकान में चोरी

चोरी

सवाई माधोपुर 29 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर नगर परिषद की पूर्व सभापति विमला शर्मा के पंचवटी कॉलोनी स्थित मकान में रात को चोरी हो गई । चोर नगदी सहित लाखो रुपये के जेवरातों पर हाथ साथ कर गया । पूर्व सभापति विमला शर्मा ने बताया वे परिवार सहित जयपुर गई हुई थी । आज सुबह पड़ोसियों ने मकान में चोरी होने की सूचना दी । तो वे जयपुर से सवाई माधोपुर पंहुँची और घर जाकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुवा था और समान अस्तव्यस्त फैला हुवा था । सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पंहुँची और घटना स्थल का मौका मुवायना किया । मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुवे चोर का हरकत मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई । पूर्व सभापति विमला शर्मा के अनुसार चोर करीब 50 हजार की नगदी सहित लाखो रुपये के जेवरात चुराकर ले गए । फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है ।

देखे वीडियो

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.