अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद पर आमने सामने होगा मुकाबला कल-गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद पर आमने सामने होगा मुकाबला कल-गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद पर आमने सामने होगा मुकाबला कल

सभी तैयारियां पूरी,मतदान आज सुबह 11 बजे से शुरु होगा-गंगापुर सिटी
अभिभाषक संघ के चुनाव 22 जनवरी शुक्रवार को आयोजित होंगे। जिसमें अध्यक्ष पद पर दो अधिवक्ता के मध्य आमने -सामने मुकाबला होगा। इसके लिए चुनाव अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुूख्य चुनाव अधिकारी हर्षबर्धन शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी परमानंद शर्मा व दिनेश डॉस ने बताया कि चुनाव में कुल 262 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव सुबह 11 बजे शाम चार बजे तक अभिभाषक संघ हॉल में मतदान होगा। शाम सवा चार बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने पर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
बर्चस्व की लड़ाई :
बुधवार को नाम वापसी केबाद अध्यक्ष पद पर अब दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता भानू कुमार सिहंल व पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा है।अब इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर आमने-सामने होगी।जबकि सचिव पद पर गजेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष पद पर सियाराम मीणा,सह सचिव पद पर कृष्ण कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार जाटव व पुस्तकालय सचिव पद पर उदनारायण सोनवाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।गुरुवार को दिनभर कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी का माहौल था। शुक्रवार को होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रत्याशी भी अपने समर्थकों से पुरजोर वोट देने की मांग करते दिखाई दे रहे हैअध्यक्ष पद पर चुनाव लड रहे, दोनों प्रत्याशियों ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से अपने-अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.