खंडार थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद

खंडार थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद

चोरी

सवाई माधोपुर 07 जनवरी 2021

सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहें । जिसके चलते लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है। चोरों ने देर रात खंडेवला ग्राम पंचायत के फरिया गांव में एक मकान चोरी की वारदात की अंजाम दिया ।चोर मकान में से बक्से में रखें करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण और एक सोने का लॉकेट 5 ग्राम सहित 15 हजार रुपये की नगदी चुरा कर ले गए। परिवार के लोगो को चोरी की घटना का पता सुबह चला और उन्होंने घर मे रखें बक्से को नदारद पाया तो आसपास तलाश किया । इस दौरान बक्सा मकान से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला।सूचना पर बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस मौके पर पहुचीं और घटना के बारे में जानकारी लेकर चोरों की तलाश में जुट गई हैं।

G News Portal G News Portal
13 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.