रणथंभौर नेशनल पार्क के बीचों बीच होकर गुजरने वाले त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर इन दिनों लगातार बाघ व बाघिन का मूवमेंट बना हुआ है,

रणथंभौर नेशनल पार्क के बीचों बीच होकर गुजरने वाले त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर इन दिनों लगातार बाघ व बाघिन का मूवमेंट बना हुआ है,

सवाईमाधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क के बीचों बीच होकर गुजरने वाले त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर इन दिनों लगातार बाघ व बाघिन का मूवमेंट बना हुआ है, जिसके चलते त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले पैदल व बाईक सवार यात्रियो को खतरा हो सकता है और कोई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। आज रविवार को एक बार फिर बाघिन सुल्ताना आड़ा बालाजी के नजदीक त्रिनेत्र गणेश मार्ग आ गई और काफी देर तक गणेश मार्ग पर ही चहलकदमी करती रही। बाघिन के गणेश मार्ग पर आने से बाईक सहित अन्य वाहनो व पर्यटक वाहनो के पहिये थम गये। बाघिन से कुछ कदमो की दूरी पर स्थित बाईक सवारों ने बाघिन को देख अपनी बाईक को वापस मोड़ लिया।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.