चोरों ने फिर नई ट्रिक आजमाई  – बौंली

चोरों ने फिर नई ट्रिक आजमाई – बौंली

चोरों ने फिर नई ट्रिक आजमाई

बौंली.. चोरों ने लंबे समय से बौंली उपखंड मुख्यालय को निशाना बनाया हुआ है और नई नई ट्रिक आजमा कर चोरी कर रहे हैं। लगातार आ रही चोरी की खबरों के बाद लोगों में संसय बना हुआ है कि अब चोर अगला अंजाम किस तरह से देंगे। लगातार आ रही चोरी की घटनाओं में सीएचसी बौंली से कांजीलाल मीणा फार्मासिस्ट की दिनदहाड़े बाइक उठा ले जाना। राजू लाल सैनी पान वाले की बाइक रात्रि 9:00 बजे निवाई रोड से उठा ले जाना। स्वर्णकारों की दुकानों में चोरी होना हरसोता में 4 बकरे उठा ले जाना और उसके बाद आज चोरी का नया मामला फिर सामने आया है। चोरों ने इस बार ट्रिक दूसरी अपनाई है।
मामला मुख्य बाजार से होजरी की दुकान, महेश जयसवाल की दुकान का है। चोरों ने दुकानदार को अंडर गारमेंट खरीदने को लेकर बार-बार क्वालिटी की बात करके नए-नए पिसेज निकालकर अंदर बाहर भेजना और जैसे ही दुकानदार अंदर गया, गल्ले में रखे 7000 की नगदी लेकर शातिर फरार हो गए। तुरंत पता चलते ही पूरे बाजार में भगदड़ मच गई और शातिर को ढूंढने के लिए कई दुकानदार दौड़ लगाते नजर आए पर शातिर चोरों का पता नहीं लग पाया।
हालांकि दुकानदार ने अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.