बौंली में चोर गिरोह सक्रिय।
बौंली–/उपखंड मुख्यालय बौंली पर इन दिनों चोरों का खूब बोलबाला है। आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ रही है। चोर अलग अलग तरीके से चोरियां कर रहे हैं।
केस नंबर 1
बौंली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट कांजी लाल मीणा की मोटरसाइकिल रविवार द
सुबह 11:00 बजे के लगभग सामान्य चिकित्सालय बौंली से उड़ा ले गए।
चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी फुटेज मैं पता चला है कि चोर न तो मुंह पर मास्क लगाए हुए था और ना ही हेलमेट बड़ी आसानी से गाड़ी को मास्टर चाबी से स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गया। गाड़ी चोरी होने की शिकायत तुरंत बौंली थाने में दी गई।
केस नंबर 2
बोली के राजू लाल माली पान की दुकान करते हैं दुकान से किसी दूसरी दुकान पर परिचित से मिलने के लिए शनिवार रात 9:00 बजे निवाई रोड पर गए थे जहां खड़ी करके 10 मिनट बात कर वापस लौटे तो गाड़ी गायब मिली जिसकी सूचना तुरंत बौंली थाने को दी गई।
केस नंबर 3
मामला बौंली के हरसोता गांव का है। जहां हरिओम सेन की पत्नी शकुंतला देवी शुक्रवार को दोपहर मैं खेतों पर बकरियां चराने गई थी जहां बकरियां छोड़कर वह पेड़ के नीचे खाना खाने बैठ गई खाना खा कर उठी तब तक उनका एक बकरा गायब था लगातार 2 दिन ढूंढने के बाद भी नहीं मिला।
हरसोता गांव में यह चौथी घटना का होना बताया जा रहा है।

चोरों की इस नई करतूत को लेकर गांव वाले हैरान भी है और आक्रोशित भी।
इसके अतिरिक्त कुछ दिन पहले जेब कतरों का पकड़ा जाना या मकानों वह दुकानों में चोरी की वारदातों के बाद चोर गिरोह का बदल बदल कर चोरी का यह तरीका हर किसी को हैरतअंगेज लग रहा है
पुलिस की माने तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पहचानने व तलाश करने में जुटी है।


No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.