एकड़ा में चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ

एकड़ा में चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ

एकड़ा में चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ
सवाई माधोपुर 19 मार्च। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती एकड़ा ग्राम में दयाराम मीणा के घर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार घर के लोग जब सुबह नींद से उठे तो मकान को अस्त-व्यस्त देखकर हक्के बक्के रह गए। इन्होंने अपने घर की छानबीन की जिसमें 4 किलो चांदी के गहने, नकद राशि करीब 55 हजार, यहां तक की चोर खाने का सामान भी साथ ले गए।
लोगों ने बताया कि दयाराम गरीब व्यक्ति है खेती के अलावा और कोई आमदनी के साधन नहीं है। इनकी माताजी राजा देवी ने बताया कि गर्मी होने की वजह से सभी गहरी नींद में सोए हुए थे चोरों की हमें भनक नहीं लगी।
ग्राम के निवासी सोहन सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गांव में पहली चोरी हुई है जिससे ग्रामवासियों की चिंता बढ़ गई है पुलिस प्रशासन से ग्राम वासियों ने चोरी का माल बरामद करने के साथ ही पुलिस की गश्त व्यवस्था करने की मांग की है जिससे इस प्रकार की होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.