अमनपुरा कॉलोनी में सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ-गंगापुर सिटी

अमनपुरा कॉलोनी में सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ-गंगापुर सिटी

अमनपुरा कॉलोनी में सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ-गंगापुर सिटी
 -सालोदा स्थित अमनपुरा कॉलोनी में देर रात चोरों ने एक सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।वार्ड नंबर 46 में रमजान पुत्र निजामुद्दीन के मकान में दीवार फांद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया ।पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार के यहां पिपलाई गया हुआ था और पीछे से मकान सुना था चोरों ने मौका देखकर बगल की दीवार से अंदर प्रवेश किया तथा एक कमरे के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने -चांदी के आभूषण ,एक लाख रुपये नगद व एलईडी को ले जाने में कामयाब रहे।पीड़ित परिवार जब सुबह घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था किंतु अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। तब उसे इस चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग सवा लाख रुपए के जेवरात, ₹1 लाख नगद तथा एक एलईडी को चोर ले गएl इस संबंध में पुलिस में अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.