जिले में तृतीय चरण का मतदान सम्पन्न

जिले में तृतीय चरण का मतदान सम्पन्न

जिले में तृतीय चरण का मतदान सम्पन्न
मतगणना 4 को
सवाई माधोपुर 1 सितम्बर। जिले में पंचायत राज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे और अन्तिम चरण का मतदान बुधवार को सम्पन्न हुआ।
जिसके तहत 1 सितम्बर बुधवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर, खंडार एवं चैथ का बरवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिये मतदान सम्पन्न हुआ। ईवीएम से हुआ मतदान सुबह साढे 7 बजे से शाम को साढे 5 बजे तक चला।
जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे तक पंचायत समिति सवाई माधोपुर में 11.82, खंडार में 12.37 एवं चैथ का बरवाडा में 10.72 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक सवाई माधोपुर में 24.47, खंडार में 28.30 एवं चैथ का बरवाडा में 25.02 प्रतिशत मतदान हुआ। अपरान्ह 3 बजे तक सवाई माधोपुर में 45.02, खंडार में 48.4 तथा चैथ का बरवाडा में 43.57 प्रतिशत मतदान हो चुका था। खंडार में 153, सवाईमाधोपुर में 144 और चैथ का बरवाडा में 138 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ।
तीनों चरणों के मतदान की गणना 4 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में होगी।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.