बामनवास तहसील के इस गांव में दशकों से अधूरी पड़ी इस सड़क को मिली स्वीकृति

सवाई माधोपुर : बामनवास तहसील के ग्राम हलकारा की झोपड़ी बिछोछ में पिछले 20-30 वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई थी, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था

अब राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के प्रयासों से इस सड़क को स्वीकृति मिल गई है, जिससे क्षेत्र के पांच गांवों के निवासियों को राहत मिलेगी।

गांव वालों की 30 साल पुरानी मांग हुई पूरी

ग्रामवासियों ने बताया कि इस अधूरी सड़क के कारण छात्रों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती थी, वहीं आम नागरिकों को भी वाहनों से यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के विकास को भी बल मिलेगा।

गांववासियों ने व्यक्त किया आभार

गांव के राजकमल मीणा और अशोक जोरवाल ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से यह सड़क निर्माण अधूरा पड़ा था। लेकिन अब डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के प्रयासों से इस सड़क को स्वीकृति मिल गई है। गांव के लोगों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया

G News Portal G News Portal
500 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.