हमारी लाडो नवाचार में इस शनिवार को कुस्तला राबामावि की बेटियॉं करेंगी रणथम्भौर पार्क में सफारी विद्यालयों में आयोजित होगी कई गतिविधियां

हमारी लाडो नवाचार में इस शनिवार को कुस्तला राबामावि की बेटियॉं करेंगी रणथम्भौर पार्क में सफारी विद्यालयों में आयोजित होगी कई गतिविधियां

हमारी लाडो नवाचार में इस शनिवार को कुस्तला राबामावि की बेटियॉं करेंगी रणथम्भौर पार्क में सफारी
विद्यालयों में आयोजित होगी कई गतिविधियां
सवाई माधोपुर, 26 नवंबर। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत बेटियों को संबलन प्रदान करने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा उन्हें आगे बढने के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा शुरू किए गए नवाचार एवं अभिनव पहल ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत जिले के विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। आयोजन की श्रृंखला में 27 नवम्बर को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बौंली पंचायत समिति के करेल और निमोद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा विशेषज्ञ, प्रशासनिक व तकनीकि अधिकारी बेटियों को कॅरियर, बालिका स्वास्थ्य, कोविड-19 रोकथाम के सम्बंध में जागरूक कर उनका आत्मविश्वास और हौसला बढाने के लिये उनके साथ संवाद करेंगे। इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका विद्यालय, कुस्तला की 15 बेटियों को रणथम्भौर टाइगर पार्क की सफारी करवा कर उन्हें वन और वन्य जीवों के महत्व और इनके संरक्षण के लिये जिले में किये जा रहे प्रयासों, अभियानों की जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार अन्य ब्लॉक के विद्यालयों में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचकर बेटियों से संवाद करेंगे। चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक बेटियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं सफाई व हाइजीन के बारे में जागरूक करेंगे। इसी प्रकार अन्य विभागों के अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर निर्माण, कॅरियर बनाने के लिए किस प्रकार तैयारी करें तथा मजबूत हौंसले रखते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कडी मेहनत से सफलता प्राप्त करने का संदेश देंगे। नवाचार के तहत जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक महिला अधिकारिता रिचा चतुर्वेदी एवं सहायक नोडल अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मंजू जैन द्वारा सभी विद्यालयों में बेटियों के आगे बढने के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों से नवाचार को आगे बढाने तथा समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.