वन्य जीवों का शिकार करते तीन गिरफ्तार – सवाई माधोपुर

वन्य जीवों का शिकार करते तीन गिरफ्तार – सवाई माधोपुर

वन्य जीवों का शिकार करते तीन गिरफ्तार
सवाई माधोपुर राष्ट्रीय रणथंबोर अभयारण्य के काली बाढ़ क्षेत्र, फलोदी रेंज के नाका रवांजना डूंगर के जंगलों में वन विभाग के गश्ती दल बीट प्रभारी शंकरलाल चौधरी ने वन्यजीवों के शिकार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्रीय समाजसेवी बनवारी अवाना ने वन्य जीवों के शिकार पर चिंता जताते हुए वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है, कि वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान सफलता हासिल होती है। ऐसे में गश्त करना अति अवश्य है और शिकारियों पर लगाम लगाने की भी आवश्यकता है। ताकि इलाके में वन्यजीवों का शिकार ना हो। वन्यजीवों के शिकार को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पकड़े गए तीनों आरोपी मोगिया जाति के हैं। जिनमें, कालू मोगिया सांवरा मोगिया, हंसराज मोंगिया, निवासी पाँचोलास को रंगिया तो शिकार के साथ गिरफ्तार किया है। गस्ती दल मे शंकर जाट, सागर मल मीणा, होमंगाड के जवान केलाश व नवल ने तीन मुलजिमों से तीन तीतर, तीन गिलोल, एक खरगोश बरामद किया गया है।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.