मादक पदार्थ की तस्करी के तीन अपराधियों को भेजा जेल गंगापुर सिटी

मादक पदार्थ की तस्करी के तीन अपराधियों को भेजा जेल गंगापुर सिटी

मादक पदार्थ की तस्करी के तीन अपराधियों को भेजा जेल गंगापुर सिटी
मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध खरीद फरोख्त करने वाले पकड़े तीन आरोपित मुनीम पुत्र रामफल मीना निवासी नयागांव (पीलोदा), विनोद नाई पुत्र मीस्त्री लाल निवासी नयागावं तीसरा आरोपित भरत लाल मीना पुत्र रामसहाय मीना निवासी नयागांव थाना पीलोदा को कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी धनराज मीना ने बताया कि जहां मजिस्ट्रेट ने तीनों जनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी धनराज मीना के नेतृत्व में ताजपुर रोड पर आकस्मिक नाकाबन्दी की जा रही थी। इस दौराने नाकाबन्दी दो मोटर साइकिल आती हुई नजर आई। पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर दोनो मोंटर साइकिल को वापिस घुमाकर भगाने का प्रयास किया। पुलिस जाप्ते द्वारा त्वरित कार्रवाई कर घेराबन्दी कर मुनीम पुत्र रामफल मीना निवासी नयागांव (पीलोदा) से 14.6 ग्राम स्मैक एक मोटर साइकिल जबकि विनोद नाई पुत्र मीस्त्री लाल निवासी नयागावं पीलोदा से 14.4 ग्राम स्मैक व एक मोटर साइकिल व तीसरा आरोपित भरत लाल मीना पुत्र रामसहाय मीना निवासी नयागांव थाना पीलोदा से 14.5 ग्राम स्मैक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

G News Portal G News Portal
76 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.