योयो टेस्ट के लिए जायेंगे जिले के तीन खिलाड़ी

योयो टेस्ट के लिए जायेंगे जिले के तीन खिलाड़ी

योयो टेस्ट के लिए जायेंगे जिले के तीन खिलाड़ी
सवाई माधोपुर 13 अक्टूबर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली आगामी अंडर 25 चैलेंजर ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए होने वाले यो यो टेस्ट के लिए जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के तीन खिलाड़ियों सांवरिया मरोठा मीहित अग्रवाल व युवराज मीणा का चयन किया गया है।
जिला सचिव सुमित गर्ग ने बताया कि यह तीनों खिलाड़ी 15 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम जयपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले योयो टेस्ट में भाग लेंगे योयो टेस्ट पास करने के बाद खिलाड़ी आगामी चैलेंजर ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगे। योयो टेस्ट बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर तय किए हुए मापदंडों को पूरा करने के लिए आयोजित किया जाता है। योयो टेस्ट पास करने के बाद ही खिलाड़ी बीसीसीआई अथवा उससे संबंध किसी भी टूर्नामेंट की टीम का हिस्सा बन सकता है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.