ई संजीवनी ओपीडी सेवा से मरीज घर बैठे ले सकते हैं चिकित्सक से परामर्श

ई संजीवनी ओपीडी सेवा से मरीज घर बैठे ले सकते हैं चिकित्सक से परामर्श

ई संजीवनी ओपीडी सेवा से मरीज घर बैठे ले सकते हैं चिकित्सक से परामर्श
सवाई माधोपुर 1 अप्रैल। मरीजों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई संजीवनी ओपीडी सेवा संचालित की जा रही है, जिसमें मरीजों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं है, उन्हें घर बैठे ही चिकित्सकीय परामर्श मिल रहा है। जिससे अस्पतालों में भीड में भी कमी आ रही है व आमजन कोरोना काल में खतरे से बचने के लिए इसका लाभ ले सकते हैं।
ई संजीवनी ओपीडी सेवा में विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सक सुबह 8 बजे से दोेपहर 2 बजे तक निशुल्क परोमर्श सेवाएं दे रहें हैं। इस सेवा का लाभ आॅडियो के साथ वीडियो काॅल पर भी उपलब्ध है। इस सुविधा का लाभ मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटाॅप, टेबलेट के साथ वैब कैमरा, माइक, स्पीकर व इंटरनेट कनेक्शन की सहायता से उठाया जा सकता है। इसके लिए रोगी को पंजीयन के बाद जो टोकन नंबर मिलेगा उसे लाॅगिन करने के बाद डाॅक्टर से परामर्श की प्रक्रिया शुरू होगी।
यदि इस दौरान परामर्शदाता डाॅक्टर को विशेषज्ञ सलाह की जरूरत होगी तो टेेलीमेडिसिन सुविधा का उपयोग भी किया जा रहा है।
ई संजीवनी के माध्यम से परामर्श के लिए मरीज अपने स्मार्ट फोन पर प्लेस्टोर से ईसंजीवनी ओपीडी एप डाउनलोड करें। जिसके बाद जहां रजिस्ट्रेशन पर क्लिक किया जा सकेगा। वेब पोर्टल पर जाकर ई संजीवनी ओपीडी डाॅट इनसे भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन में मरीज को अपनी जानकारी और मोबाइल नंबर एंटर करने होंगे, जहां मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे सेव करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल या एप पर ही ई संजीवनी वेबसाइट पर मरीज अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड में उसे मिले टोकन नंबर डालकर लाॅग इन करेगा, जिसके बाद उस मरीज को जिस डाॅक्टर से परामर्श लेना है उसकी जानकारी डालनी पड़ेगी और लगभग 10 से 15 मिनिट के अंदर मरीज को परामर्श मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकिया को कोई भी व्यक्ति कर सकता है और सीधे मरीज को चिकित्सक से परामर्श दिला सकता है।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.