चरवाह पर टाइगर ने किया हमला घटनास्थल पर चरवाह की हुई मौत-खण्डार

चरवाह पर टाइगर ने किया हमला घटनास्थल पर चरवाह की हुई मौत-खण्डार

चरवाह पर टाइगर ने किया हमला घटनास्थल पर चरवाह की हुई मौत।

उपखंड मुख्यालय खंडार क्षेत्र के वालेर रेंज के समीप कानेटि गाँव मे चरवाह पर टाइगर का हमला हुआ। चरवाह पप्पू पुत्र बद्रीलाल गुर्जर निवासी कानेटि की टाइगर के हमले से मौके पर ही मौत हो गईं । टाइगर ने चरवाह की गर्दन पर किया हमला ।जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर सारे आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर के खंडार मोर्चरी लाया गया । वही विधायक अशोक बैरबा पहुँच कर पीड़ित परिवार को शांतना दी। पीड़ित परिवार ने विधायक अशोक बैरवा से परिवार में से एक परिजन की सरकारी नौकरी एवं 20 लाख के मुआवजे की मांग की है। विधायक अशोक बेरवा ने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और परिवार जनों को ढाँढस बँधाया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है । विधायक ने वनाधिकारियों को टाइगर रेस्क्यू करने के लिए कहा । पोस्टमार्टम करके मृत का शव परिजनों के सुपुत्र कर दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.