टाईगर फाईट

टाईगर फाईट

टाईगर फाईट

सवाई माधोपुर 13 जनवरी 2021

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ बाघिनों के बीच टेरिटोरियल संघर्ष थमने का नाम नही रहा है । रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन टी 84 यानी एरोहेड कि बेटी रिद्धि और सिद्धि में एक बार फिर आपसी संघर्ष देखने को मिला है । टेरेटरी को लेकर दोनों बाघिन बहिनों के में पानी के बीच जमकर हुवा आपसी संघर्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रणथंभौर के जोन नम्बर 4 में दोनों बाघिनों के बीच एक बार फिर तालाब के पानी के बीच जमकर आपसी संघर्ष हुवा । दोनों बाघिनों के बीच हुवे आपसी संघर्ष को पार्क भ्रमण पर गये पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया । बाघिनों के बीच हुवे आपसी संघर्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया । रणथंभौर की बाघिन बहिनें रिद्धि और सिद्धि के बीच पहले भी कई मर्तबा आपसी संघर्ष हो चुका है । वही टेरेटरी को लेकर बाघिन रिद्धि अपनी माँ एरोहेड से भी मुकाबला कर चुकी है और अपनी बहिन सिध्दि से भी कई बार उसका संघर्ष हो चुका है । ऐसे में वन विभाग द्वारा बाघिन रिद्धि और सिद्धि की मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है और उनके प्रत्येक मूवमेंट पर वन विभाग की टीम द्वारा नजर रखी जा रही है

देखें विडियो

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.