सड़क पर आए बाघ बाघिन
सवाई माधोपुर 12 जनवरी 2021
सवाई माधोपुर के टोंक शिवपुरी हाईवे स्थित भौमिया जी की टेक के नजदीक देर रात बाघ बाघिन का एक जोड़ा रणथंभौर के जंगलों से निकलकर सड़क के नजदीक आ गया । करीब 10 मिनिट तक बाघ बाघिन का जोड़ा सड़क के नजदीक चहल कदमी करता रहा और पास में ही पुलिया की दीवार पर बैठा रहा । बाघ बाघिन को देखकर सड़क पर वाहनों के पहिये थम गये । वही राहगीरों में अफरा तफरी मच गई । इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई । वाहन चालकों में बाघ बाघिन की फोटो वीडियो ली । वाहनों की गड़गड़ाहट ओर शोरशराबे के चलते कुछ देर बाद बाघ बाघिन का जोड़ा रणथंभौर के जंगलों में प्रवेश कर गया । तब जाकर कही राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.