अब तक 29 डोज हुई खराब-गंगापुर सिटी

अब तक 29 डोज हुई खराब-गंगापुर सिटी

वैक्सीन का 10 का ग्रुप फिर अधूरा,छटे दिन की सूची से नहीं आए कार्मिक,12 डोज और खराब अब तक 29 डोज हुई खराब-गंगापुर सिटी

कोविड 19 वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन डोज को डैमेज नहीं से बचाने के लिए सरकार ने सख्त आदेश दिए है, बावजूद इसके जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को विभिन्न बूथों पर 12 डोज डैमेज कर दी। यानी अब तक 29 डौज डैमेज हो चुकी है।सोमवार को छठे दिन लगभग 8 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के टीका लगाया गया। लेकिन कार्मिक के नहीं आने से एक दर्जन छोज फिर से खराब हो जाने के बाद उसे फैकनी पड़ी। जबकि 7 केन्द्रों पर 676 का टारगेट था। इनमें से 448 लगवाई। इस तरह से 66.27 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का टीका लगवाया गया। जबकि अब तक कुल 761 लोगों के वैक्सीन का टीका लग चुका है। वैक्सीन डोज को डैमेज होने से बचाने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए है कि अगर किसी सेंटर पर वैक्सीन के लिए लोगों की संख्या 10 के गुणा में नहीं आ रहे है तो वैक्सीन बाउल को नहीं खोला जाए। अगर 10 के गुणा के बाद चिकित्साकर्मी शेष बचत है तो दूसरे दिन की लिस्ट में स इनको बुलाकर इस संख्या को पूरा किया जाए। सोमवार को जब आंकड़े आए तो एक डोज रिया हॉस्पीटल,3 डोज तलावड़ा, 4 डोज अमूरगढ़ व 4 डोज सेवा के सेंटर पर12 डोज डैमेज कर दी। छह दिन में अब तक 731ने टीका लगाया विभिन् न बूथों में 1650 पंजीयन में से अब तक छह दिन में यानी अब तक 731 स्वास्थ्यकर्मियों सरकारी व निजी चिकित्सकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीका लगवाया है।
;ब्लाक सीएमएचओ एवं नोडल अधिकारी बत्ती लाल मीना ने बताया कि 17 जनवरी को पहले दिन 69, दूसरे दिन भी 69 और तीसरे दिन 44, चोथे दिन 31और पांचवे दिन 100 व छटे दिन 448 जनों ने टीका लगवाया गया। जबकि 29 डोज बेंकार हो गई। डैमेज हो चुकी है।निर्देशों की पालना नहीं, चाहते तो डैमेज नहीं होती वैक्सीन वैक्सीन की डोज डैमेज होने से बचाने के लिए हाल ही सरकार ने निर्देश जारी किए है कि अगर वैक्सीन लगवाने के लिए 10 के गुना में चिकित्साकर्मी नहीं आ रहे तो ऐसी परिस्थिति में दूसरे दिन की लिस्ट में से चिकित्सा कर्मियों को बुलाया जाए।और यह भी संभव न हो तो कोविन ऐप में तत्काल रजिस्ट्रेशन कर 10 ग्रुप तैयार किया जा सकता है।वही ब्लाक सीएमएचओ डॉ. बत्ती लाल मीना का कहना है कि नए साफ्टवेयर की वजह से पहले 4 सैशन में कुछ दिक्कते आई थी।एक वॉयल को खुलने के बाद 4 घंटे में ही उपयोग करना होता है। प्रत्येक वॉयल में 10 डोज होती है। ऐसे में बची डोज को डिस्चार्ज करना होता है। पहले नियम था कि हैल्थ वर्कर को तय दिन में ही वैक्सीन लगानी जानी थी। भले  ही डोज फैंकनी पड रही हो। लेकिन केद्र सरकार ने इस नियम में छूट दे दी है। अब डोज बचेगी तो बिना नंबर के भी रजिस्टर्ड हैल्थ वर्कर में से किसी को भी लगाई जा सकती है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.