आज नेहरू युवा केन्द्र(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा स्वामी विवेकानंद जी कि जन्मजयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आज नेहरू युवा केन्द्र(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 158 वी जनजयन्ति पर स्वामी विवेकानन्द जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि समर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कि।नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी भारतवर्ष के उन महापुरुषों में से है जिहोने अपने आध्यात्मिक दर्शन के माध्यम से पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया।विवेकानंद जी ने अपने आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विचारो के माध्यम से पूरे विश्व के सामने भारतवर्ष कि एक अनूठी व्याख्या प्रस्तुत कि।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर आदरणीय नवरत्न कोली ने अपने वक्तव्य के माध्यम से युवाओ को संबोधित किया उन्होंने कहा कि ‘स्वामी विवेकानन्द जी भारतवर्ष के उन विलक्षण महापुरुषों में से है जिन्होंने भारतवर्ष कि प्रगाट संरचना पूरे विश्व के मध्य प्रस्तुत कि,ऐसे सांस्कृतिक विचारो के माध्यम से भारतवर्ष कि एक विशेष छवि पूरे विश्व के मध्य रखी’।इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के नाते उपस्थित आदरणीय उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्री अनिल चौधरी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का चरित्र बेहद पवित्र व सुसभ्य रहा है,युवा होने के नाते भारतवर्ष के युवाओ को यह संकल्प लेना चाहिए कि भारतवर्ष कि उन्नति व प्रगति में हमारा क्या सहयोग हो ऐसा ध्येय लेकर सदैव अपने लक्ष्य कि ओर अग्रसित रहना चाहिए।इस दौरान आदरणीय अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री नवरत्न कोली,उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्री अनिल चौधरी,PMO आदरणीय श्री दिनेश चंद जी गुप्ता,सी. पी. हॉस्पिटल के निदेशक क्षितिज गुप्ता,रिजुल गर्ग,पंडित मनोज कैमला,जय उपाध्याय,सुरेश सैनी,विशाल खटाणा,राजेन्द्र गुर्जर,विक्की कटारिया समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.