स्वच्छता पखवाड़े के तहत ली शपथ
खण्डार 7 अगस्त। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केंद्र सवाई माधोपुर के तत्वधान में 1 से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता पोस्टर, स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत चंद्र प्रकाश शर्मा के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय प्रधानाध्यापक रमेश चंद, शिव दयाल, रवि माली, मुरारी साहू आदि विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.