छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में ली संस्था प्रधानों की वीसी
सवाई माधोपुर 13 सितम्बर। पूर्व एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के सम्बंध में जिले के शिक्षण संस्थान प्रधानों की वीसी सोमवार कोे आयोजित हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने बताया कि पूर्व एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के आॅनलाईन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर लाॅक करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर तक पूर्व मैट्रिक 5357 आवेदन एवं पोस्ट मैट्रिक में 1317 आवेदन लाॅक होने से बकाया है।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एजाज अली ने बताया कि स्टेट स्कूल स्काॅलरशिप पोर्टल में सभी प्रकार के प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में आॅनलाईन आवेदनों को संस्थाप्रधान प्रतिदिन लाॅक एवं सबमिट करें। वीसी में डीएसएम उडान परियोजना अनूप श्रीवास्तव एवं छात्रवृत्ति प्रभारी महेश वर्मा ने संस्थाप्रधानों को छात्रवृत्ति के विषय में जानकारी दी।