बी केबिन के पास ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई-गंगापुर सिटी

बी केबिन के पास ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई-गंगापुर सिटी

बी केबिन के पास ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई-गंगापुर सिटी

रेलवे कॉलोनी में अवैध वाहन संचालन होने से आए दिन कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से जा रही थी। इस दौरान खड़ी दो बाइकों में टक्कर मारने के बाद ट्रॉली पेड़ व बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे वहां खड़े लोग हादसा होते-होते बच गया।रेल कर्मचारी एमएल मीना सहित अन्य मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क किनारे दो बाइक चालक बाइक को खड़ी करके वह स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने के लिए चले गए। इस दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क के किनारे खड़ी दो बाइकों में टक्कर मार दी। बाद में ट्रॉली ने पेड़ व एक बिजली का खंभा से जा टकराई। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी पुलिस को सूचना दी। बाद में आरपीएफ ने मौके पर पहुंचे। जबकि ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे कॉलोनी में अवैध रुप से वाहनों दौड़ते रहते है। इस संबंध में रेलवे कॉलोनी कर्मचारियों व महिलाओं ने मंडल रेल प्रबंधक को अवैध वाहनों को रेलवे कॉलोनी से रोकने की मांग करने के बाद अभी तक नहीं रूकने से हादसा बना रहता है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.