ट्रैक्टर में लगी आग

ट्रैक्टर में लगी आग

ट्रैक्टर में लगी आग

सवाई माधोपुर 19 मार्च 2021

सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में आज एक ट्रैक्टर ने उस वक्त आग लग गई जब ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी लोहे की एंगल 11 हजार केवी की बिजली की लाईन से टच हो गई । जानकारी के अनुसार दौलतपुरा गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सरसों की तुड़ी भरी हुई थी और चालक तुड़ी खाली कर रहा था । इसी दौरान ट्रॉली में लगी लोहे की एंगल ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली की लाइन से टच हो गई और ट्रैक्टर में आग लग गई । गनीमत रही कि समय रहते मौके पर काम कर रहे मजदूरों को ध्यान पड़ गया और मजदूरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर से कूद गया और उसकी जान बच गई । वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था । चालक की जान भी जा सकती थी । हाईवोल्टेज बिजली लाइन से टच होने की वजह से ट्रेक्टर में आग लग गई । मौके पर मौजूद लोगों द्वारा जब तक बिजली सप्लाई बंद करवाई गई तब तक ट्रैक्टर के पहिये पूरी तरह से जल चुके थे । मौके पर मौजूद लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.